अल्मोड़ा: आधे दिन ओपीडी खुलने से मरीज रहे परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।  अस्पतालों में आधे दिन बाद छुट्टी होने के चलते इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ देखने को मिली।  कई डॉक्टरों के अवकाश के चलते मरीजों को निजी चिकित्सालयों की दौड़ लगानी पड़ी ।

आधे दिन तक ही ओपीडी में डॉक्टरों ने मरीजों का उपचार किया

दिवाली के बाद चल रहे अवकाश के चलते अल्मोड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। गुरूवार को सरकारी अवकाश के चलते  अस्पतालों में आधे दिन तक ही ओपीडी में डॉक्टरों ने मरीजों का उपचार किया। आधे दिन बाद छुट्टी होने के चलते इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। इधर, आधे दिन तक खुली ओपीडी में भी कई डॉक्टर अवकाश पर थे, जिस वजह से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने से मरीजों को निजी चिकित्सालयों में उपचार के लिए जाना पड़ा।