गरमपानी: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

मझेड़ा गांव के युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत के बाद से युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

टंकी में काम करने के दौरान हुआ हादसा

बेतालघाट ब्लॉक के मझेड़ा गांव निवासी भरत पांडे (34) पुत्र हरीश चंद्र पांडे गुरुवार की सुबह घर के पास बनी पानी की टंकी में काम कर रहे थे। इसी दौरान हाथ में पकड़ा लोहे का पाइप हाईटेंशन तार में जा टकराया जिससे भरत करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में युवक के परिजन उसे सीएचएसी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

परिवार में कोहराम

इकलौते चिराग को खोने के बाद से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है । भरत की बहन की शादी हो चुकी है । ग्रामीणों ने बताया कि भरत सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे । भरत की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर  है ।