अल्मोड़ा: बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग को किया बुरी तरह जख्मी

अल्मोड़ा के रानीखेत से जुड़ी खबर सामने आ रही है । बंदरों के झुंड ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया । जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए । गंभीर हालत के चलते बुजुर्ग को आईसीयू में रखा गया है। वहीं, बंदरों के लगातार बढ़ते आतंक से लोगों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। 

बंदरों ने बुजुर्ग पर किया हमला, बुरी तरह जख्मी

जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम डढुली निवासी 62 वर्षीय ऊर्वादत्त तिवारी सौनी से गांव लौट रहे थे। सौनी डांठ पर बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उनके पुत्र भुवन तिवारी ने बताया कि बंदरों ने गर्दन से नीचे बुरी तरह से नोचा है, उनका हाथ भी काट दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि आपरेशन किया जाएगा ।

वन विभाग से तुरंत बंदरों के आतंक से निजात दिलाने  की मांग की

इधर बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग में आक्रोश बना हुआ है । लोगों ने वन विभाग से तुरंत बंदरों के आतंक से निजात दिलाने  की मांग की है । उधर ललित तिवारी आदि ग्रामीणों ने पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है ।