हल्द्वानी: रोजगार और समान नागरिक संहिता पर प्राथमिकता से कार्य कर रही सरकार- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार समान नागरिक संहिता और रोजगार के मुद्दे पर प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। समान नागरिक संहिता को लेकर 22 अक्टूबर तक लोगों के सुझाव लिए जा रहे हैं।

बेरोजगार युवाओं के रोजगार को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही

भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के रोजगार को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही। प्रदेश में सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरा जा रहा है। मार्च माह तक 3500 युवाओं को सरकारी नौकरी मिल जाएगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग माध्यम से राज्य में अब तक 750 जूनियर इंजीनियरों की तैनाती की जा चुकी है। राज्य नियुक्ति के दौरान हुई धांधलियों को लेकर सरकार गंभीर है। मामले अब तक 40 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

मामले में कर्मचारियों अधिकारियों के साथ जिम्मेदार राजनेताओं के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई

सरकारी विभागों में नियुक्तियों को लेकर सिंडिकेट चलाने वाले लोगों के खिलाफ शख्ती से कार्रवाई की जा रही है। मामले में कर्मचारियों अधिकारियों के साथ जिम्मेदार राजनेताओं के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। भर्ती घपले की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने कहा कि वर्तमान में एसआईटी के माध्यम से सरकार पारदर्शिता के साथ मामले की जांच करवा रही है। यदि जरूरत पड़ी तो सरकार प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने का विकल्प भी खुला रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

मौजूद गण

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मीडिया प्रभारी संंजय दुम्का मौजूद रहे।