उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फीट नीचे जा गिरी बस, कुल 38 लोग थे सवार

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । रविवार को मसूरी आइटीबीपी गेट के पास एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फीट नीचे जा गिरी । हादसे में 21 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं ।

बस में ड्राइवर, कंडक्टर सहित कुल 38 लोग थे सवार

रविवार को देहरादून पर्वतीय डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 3268, जो मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी, अचानक मसूरी आइटीबीपी गेट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फीट नीचे  गिर गई। बस में ड्राइवर, कंडक्टर सहित कुल 38 लोग सवार थे, दुर्घटना में 21 व्यक्तियों को हल्की चोटें आई ।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड, आइटीबीपी की टीम पहुंची और तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया। बस  दुर्घटना में 21 व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया ।