उत्तराखंड: यहां नहर में मिला नवजात का शव, क्षेत्र में हड़कंप

देवभूमि उत्तराखंड से एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां हरिद्वार जिले में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। 

सिक्के खोज रहे बच्चों को मिला थैला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ज्वालापुर क्षेत्र की गंगनहर में कुछ बच्चे सिक्के खोज रहे थे कि इसी बीच उन्हें पानी की लहरों के बीच एक थैला उतराता दिखा। बच्चों ने जब थैले को गंगनहर से बाहर निकालकर देखा तो घबरा गए। थैले के अंदर एक नवजात शिशु का मृत शव था।

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

इधर सूचना मिलने पर आनन-फानन में पुलिस द्वारा बच्चों से घटनाक्रम की जानकारी जुटाई गई | पुलिस ने बताया कि, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि नवजात शिशु के जन्म को छिपाने के लिए उसके शरीर को जानबूझकर गंगनहर में बहाया गया है। इस मामले में कोतवाली ज्वालापुर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।