उत्तराखंड: दहेज के लालच में ससुराल पक्ष ने विवाहिता को पिलाया तेजाब

यहां ससुरालियों ने क्रूरता की सारे हदें पार कर दी । दहेज की मांग के चलते नवविवाहिता को टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब पीला दिया । फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में उपचार चल रहा है ।  पीड़िता के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ कारवाई की गुहार लगाई है । पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह अमानवीयता की घटना हरिद्वार से सामने आई हैं । घिससुपुरा निवासी रियाजुल अंसारी ने  अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है । आरोप ये है की आज से दो वर्ष पहले  उनकी  बेटी की शादी उसी गांव में रहने वाले युवक से हुई थी । आए दिन ससुराल वाले दहेज को लेकर बेटी से मारपीट करते रहते थे । इस बीच ससुरालियों ने उनकी बेटी को टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब पीला दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई ।  ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी से डरा धमकाकर साइन भी करा लिए । ताकि वह कानूनी कारवाई से बच सकें ।

जांच में जुटी पुलिस

पिता ने तहरीर देकर कारवाई की मांग की है । पुलिस का कहना है की तहरीर के आधार पर कारवाई की जाएगी । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।