अनचाहे कॉल्स और मैसेजेस की छुट्टी, TRAI ने आज से एसएमएस और कॉलिंग से जुड़े नियमों में  किया बड़ा बदलाव

आपको भी एक दिन में ना जाने कितनी बार अनचाहे कॉल्स आते होंगे जिससे आपको परेशानी होती होगी। लेकिन अब स्पैम कॉल्स और फेक मैसेजेस से आपको परेशानी नहीं होगी क्योंकि आज यानी एक मई से TRAI ने एसएमएस और कॉलिंग से जुड़ी नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। जिसके अंतर्गत आपको अनचाहे कॉल्स और फेक मैसेज से से छुटकारा मिलेगा।

एआई फिल्टर के जरिए रुकेंगी फर्जी कॉल्स

यूजर्स को परेशान करने वाली फर्जी और फ्रॉड काल्स पर रोक लगाने के लिए TRAI ने टेलीमार्केटिंग कंपनियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इन नियमों के तहत 1 मई 2023 से इन नियमों को लागू कर दिया गया है। इसके लिए ट्राई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली है। ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को अपने सिस्टम में एआई फिल्टर लगाने की बात कही है। यह फिल्टर नॉर्मल 10 डिजिट नंबर से आने वाले प्रमोशनल कॉल्स को रोक देगा।टेलीकॉम कंपनियों को जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस स्पैम फिल्टर्स का इस्तेमाल करना होगा। यह सभी कॉल्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। फिल्टर की मदद से फर्जी और प्रमोशनल कॉल्स की पहचान की जा सकेगी। सरकार के इस नए कदम से फर्जी और प्रमोशनल कॉल की संख्या पहले से बहुत कम होने की उम्मीद की जा रही है।

एयरटेल ने एआई स्पैम फिल्टर का इस्तेमाल करना शुरू किया

बता दें,भारतीय एयरटेल, रिलायंस जियो और VI टेलीकॉम कंपनियां जानकारी दे चुकी हैं कि वे एआई फिल्टर का इस्तेाल करने जा रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एयरटेल ने एआई स्पैम फिल्टर का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि जियो भी जल्द इसे शुरू कर सकती है।