“आओ हम सब योग करे” अभियान की पिथौरागढ़ से शुरुआत, योग प्रशिक्षक गीतांजली लसपाल, यमुना ने कराया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के “आओ हम सब योग करे” अभियान की पिथौरागढ़ से शुरुआत हो चुकी है।

कराया योगाभ्यास

योग विज्ञान विभाग के संयोजन में आयोजित अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को योग के महत्व की जानकारी दी जाएगी और योगाभ्यास भी करवाया जाएगा ।
21जून तक निशुल्क होने वाले आयोजन का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डा. नवीन भट्ट द्वारा किया गया ।

रहें उपस्थित

विभागाध्यक्ष डा. नवीन भट्ट ने बताया कि अभियान के तहत देशभर में 21 मई से 21जून तक योग जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे और कहा कि यदि स्वस्थ रहना है तो योग का निरंतर अभ्यास  जरूरी हैं। योग प्रशिक्षक गीतांजली लसपाल ,यमुना आदि उपस्थित रहे ।