जरूरी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के लखुउडियार गुफा की तरह ही अब पिथौरागढ जिले के बेड़ीनाग में एक गुफा में प्रागैतिहासिक कालीन रॉक पेंटिंग (चित्रकारी) मिली है।
प्रागैतिहासिक कालीन रॉक पेंटिंग (चित्रकारी) मिलना बड़ी उपलब्धि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरातत्व एवं साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में कार्य कर रहे क्षेत्र के युवा तरुण मेहरा ने बेड़ीनाग के महाविद्यालय के पास की पहाड़ी में गुफा खोजी है। बताया कि जब वह गुफा के भीतर गए तो वहां पर दीवारों पर विशेष रंग से प्रागैतिहासिक काल की रॉक पेंटिंग (चित्रकारी) की गई थी। शिलाओं पर लाल, काले व सफेद रंग में उंगलियों से मनुष्य और जानवरों के चित्र बनाए गए हैं।
कहीं यह बात
काफल हिल एडवेंचर क्लब के अध्यक्ष तरुण मेहरा ने बताया कि सरकार यहां पर सुविधाएं उपलब्ध कराए तो यह स्थान बेड़ीनाग ही नहीं पूरे उत्तराखंड में पर्यटन के नए आयाम को छू सकता है
अभियान में शामिल
जिसमें इस अभियान में तरुण के साथ रघुवीर मेहरा, जगदीश भारती, चंदन कुमार और गोविंद बर्थवाल भी शामिल रहें।