देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मास्को (रूस) में साहित्य महोत्सव का आयोजन होगा।
साहित्य महोत्सव का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साहित्य महोत्सव मास्को स्थित भारतीय राजदूतावास में आयोजित किया जा रहा है। इस साहित्य उत्सव में डॉ. इन्द्रजीत की पुस्तक का विमोचन होगा। उनकी किताब ‘भारत के पुश्किन शैलेंद्र का लोकार्पण 30 नवंबर को होगा। जो केंद्रीय विद्यालय-एक हथीबाड़कला देहरादून के रिटायर्ड प्रिंसिपल और लेखक है। बताया कि जवाहर लाल नेहरु सांस्कृतिक केंद्र , भारतीय राजदूतावास मॉस्को और हिंदुस्तानी समाज मॉस्को, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन हो रहा है।