दो दिनी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका बीते दिन बागेश्वर में समापन हो गया है। एससीईआरटी ने बागेश्वर में 20 और 21 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया था।
प्रतियोगिता का आयोजन
जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में लोहाघाट डायट के डीएलएड प्रशिक्षु शिक्षकों ने राज्य स्तरीय संस्कृति एवं संगीत समागम प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। लोहाघाट डायट के डीएलएड प्रशिक्षु शिक्षकों ने दो वर्गों में पदक प्राप्त किए। समूह गान में टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि नाटक ’कप्पू चौहान की प्रस्तुति पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।