लखनऊ: उत्तराखंड की लोकगायिका पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें सोनचिरैया संस्था की ओर से वर्ष 2025 के लोक निर्मला सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
किया जाएगा सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकगायिका पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। 72 वर्षीय डॉ. बसंती बिष्ट उत्तराखंड में गाए जाने वाले मां भगवती नंदा के जागरों के लिए प्रसिद्ध हैं। भारत सरकार ने 2017 में उन्हें पद्मश्री से विभूषित किया। यह आयोजन मंगलवार को गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में शाम छह बजे से होगा।