महाकुंभ 2025: आज बसंत पंचमी पर‌ होगा महाकुंभ का चौथा शाही स्नान, जानें शुभ मुहूर्त व समय

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन हो रहा है।

आज शाही स्नान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज के महाकुंभ में आज 3 फरवरी को वसंत पंचमी पर अमृत स्नान हो‌ रहा है। महाकुंभ में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। हर दिन महाकुंभ में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। महाकुंभ का आज चौथा शाही स्नान बसंत पंचमी के दिन किया जाएगा। आज 3 तारीख को ब्रह्म मुहूर्त में महाकुंभ का अमृत स्नान किया जाएगा। यह चौथा शाही स्नान होगा। हर 12 साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ इस बार विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 144 वर्षों के बाद खास योग में आया है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक, बसंत पंचमी की तिथि 2 फरवरी, रविवार की सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा। इसका समापन 3 फरवरी, सोमवार की सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर होगा। जिस पर 2 फरवरी को बसंत पंचमी का व्रत रखा गया है और आज 3 फरवरी को शाही स्नान किया जाएगा। वैसे तो बसंत पंचमी के दिन पूरे दिन शाही स्नान किया जा सकता है, लेकिन शाही स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे शुभ है।
📌📌शाही स्नान के लिए सबसे शुभ मुहूर्त 3 फरवरी की सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक का समय रहेगा।
📌📌महाकुंभ पुण्यकाल शुभ मुहूर्त : सुबह में 5 बजकर 5 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।