अल्मोड़ा: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के क्षेत्रीय मुख्यालय में मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है।
संभाला कार्यभार
मिली जानकारी के अनुसार नवनियुक्त उप महानिरीक्षक (DIG) गिरीश चन्द्र पुरोहित ने आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। मुख्यालय पहुंचने पर आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। वहीं स्थानांतरण पर अल्मोड़ा आए केएन पन्त ने भी क्षेत्रीय मुख्यालय में अपना नया कार्यभार संभाल लिया है।
मूल रूप से रानीखेत के रहने वाले हैं नए डीआईजी
नए डीआईजी गिरीश चन्द्र पुरोहित मूल रूप से उत्तराखंड के ही डागरखोला, रानीखेत के रहने वाले हैं। विज्ञान स्नातक (B.Sc.) शैक्षणिक योग्यता रखने वाले पुरोहित का देश की सुरक्षा में लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने वर्ष 1991 में एक अधिकारी के रूप में आईटीबीपी में अपनी सेवाएं शुरू की थीं।