इस राज्य में बड़ा फैसला: परिवहन निगम में खत्म हुई आउटसोर्सिंग व्यवस्था, 4,000 से अधिक पदों पर होगी संविदा कंडक्टरों की भर्ती

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों में अब आउटसोर्सिंग के जरिए कंडक्टरों की तैनाती नहीं होगी।

लिया यह निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यहां चार साल बाद शासन ने इस व्यवस्था को समाप्त करते हुए सीधे अनुबंध आधार पर भर्ती करने का बड़ा फैसला लिया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अब परिवहन निगम जल्द ही क्षेत्रवार विज्ञापन जारी कर 4,000 से अधिक संविदा कंडक्टरों की सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस संबंध में संयुक्त सचिव राजेंद्र कुमार द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, महिला कंडक्टरों की तर्ज पर अब पुरुष कंडक्टरों को भी निगम सीधे संविदा पर रखेगा। जिसके बाद अब खाली पदों को भरने के लिए प्रदेश के सभी 20 क्षेत्रों से अलग-अलग विज्ञापन निकाले जाएंगे।