नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा बारात का वाहन, 04 लोगों की मौत, कई घायलों को पंहुचाया अस्पताल

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एक सड़क दुघर्टना में चार लोगों की मौत हो गई।

खाई में गिरा वाहन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल जिले में एक मैक्स वाहन बारात में शामिल होने को जा रही थी। तभी नैनीताल जिले के खनस्यू में आज सोमवार दोपहर को मैक्स गाड़ी खनस्यू में गहरी खाई में गिर गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम तुरंत ही पहुंच गई थी। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। मृतकों की पहचान डूंगर राम (65) पुत्र किशन राम निवासी गाजा, पनुली देवी (60) पत्नी बालीराम निवासी पटरानी, दीवान राम (48) पुत्र राम लाल निवासी गलनी गाजा व नंदराम (65) पुत्र रामलाल निवासी पटरानी के रूप में हुई हैं। इसके अलावा घायलों में चालक दयाकृष्ण (70) पुत्र पनीराम निवासी पटरानी, बरम राम (58) धर्मराम निवासी गलनी गाजा, पनीराम (40) दीवान राम निवासी पटरानी और बालीराम (70) लछी राम निवासी पटरानी के निवासी हैं।