छात्र आंदोलन के बीच बड़ी अपडेट: सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, आज कैबिनेट में आएगा सख्त ‘पेपर लीक बिल’ का मसौदा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच गुरुवार देर रात एक बड़ी खबर सामने आई।

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार से प्रमुख मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद अपना 26 दिन पुराना अनशन समाप्त कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर सरकार का आश्वासन पत्र पढ़कर सुनाया और सोनम वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। सोनम वांगचुक ने कहा कि देश में संभावित हिंसा की आशंका को टालने और लंबी सकारात्मक बातचीत के बाद मैंने अनशन समाप्त करने का फैसला लिया है। मैं जल्द ही एक वीडियो जारी कर सरकार से मिले आश्वासनों की विस्तृत जानकारी दूंगा। आंदोलनकारियों से अपील है कि वे पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी तरह की हिंसा से बचें। हालांकि, सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बावजूद आंदोलन पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।

जारी रहेगा आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी होने तक जंतर-मंतर पर उनका धरना जारी रहेगा। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि वांगचुक का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता था और उनके अनशन खत्म होने से राहत मिली है, लेकिन मांगें पूरी होने तक लड़ाई जारी रहेगी।

बैठक प्रस्तावित

रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सरकार के प्रतिनिधियों और CJP नेताओं के बीच दूसरे दौर की उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में आंदोलन की आगे की दिशा और तटस्थ बिंदुओं पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी।

आएगा सख्त कानून

इसके अलावा पेपर लीक की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार सख्त कानूनी कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान वाले विधेयक (Bill) को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। आज कैबिनेट की बैठक में सुझावों के बाद इस मसौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार की योजना सोमवार से शुरू हो रहे संसद के दूसरे सप्ताह में इस बिल को पारित कराने की है।