15 मार्च: मीन संक्रांति आज, सूर्य देव राशि परिवर्तन करके मीन राशि में करेंगे प्रवेश, बेहद विशेष है यह संक्रांति

आज 15 मार्च 2026 है। आज मीन संक्रांति है। संक्रांति यानी सूर्य के राशि परिवर्तन वाला दिन। सूर्य का गोचर बहुत मायने रखता है क्योंकि इससे सभी 12 राशियों के जीवन में बदलाव आते हैं। मीन संक्रांति 15 मार्च 2026 को है। इस दिन सूर्य-शनि और शुक्र मीन राशि में रहेंगे। मीन संक्रांति वह समय होता है जब सूर्य देव राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश करते हैं। हिंदू पंचांग में यह संक्रांति विशेष मानी जाती है क्योंकि इसके बाद सूर्य अगले चरण में मेष राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे नए सौर वर्ष की शुरुआत होती है। मीन संक्रांति से मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं क्योंकि इसके बाद खरमास शुरू हो जाएंगे लेकिन ये दिन धार्मिक अनुष्ठान के लिए बहुत पुण्यदायी है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार मीन संक्रांति के दिन पुण्य काल सुबह 6 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. जबकि, इस दिन महापुण्य काल सुबह 6 बजकर 41 मिनट से लेकर 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा
• पुण्य काल – सुबह 6.31 – दोपहर 12.30
• महापुण्य काल – सुबह 6.31 – सुबह 8.31
• मीन संक्रांति का क्षण – दोपहर 1.08

जानें खास महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मीन संक्रांति का दिन दान और पुण्य कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। कई स्थानों पर मीन संक्रांति के अवसर पर स्नान पर्व, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए संक्रांति का दिन बहुत फलदायी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन जैसे तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य फल नष्ट हो जाते हैं।