आज 17 मार्च 2026 है। आज सैंट पैट्रिक दिवसमनाया जाता है। जो “पैट्रिक के पर्व का दिन” है। जो सैंट पैट्रिक की पुण्यतिथि 17 मार्च को मनाया जाने वाला एक सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहार है।
एक सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैंट पैट्रिक दिवस के दिन आयरलैंड, उत्तरी आयरलैंड, कनाडा के न्यूफ़ौंडलैंड और लेब्राडोर प्रदेश तथा ब्रिटिश टेरीटोरी मोन्त्सेर्राट में सामूहिक अवकाश घोषित किया जाता है। यह त्योहार दुनियाभर में फैले आयरिश मूल के लोगों द्वारा भी मनाया जाता है। सेंट पैट्रिक दिवस आयरलैंड के संरक्षक संत, सेंट पैट्रिक को समर्पित है। यह पर्व प्रतिवर्ष 17 मार्च को मनाया जाता है, जो पांचवीं शताब्दी में उनकी मृत्यु की वर्षगांठ है । 2026 में, सेंट पैट्रिक दिवस मंगलवार, 17 मार्च को है। सेंट पैट्रिक दिवस का इतिहास 1,000 वर्ष से भी अधिक पुराना है। हालाँकि आज यह मुख्य रूप से एक धर्मनिरपेक्ष अवकाश है, लेकिन इसकी उत्पत्ति धार्मिक है।