आज 21 मार्च है। आज अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस है। विश्व के विभिन्न देशों में वनों को महत्व देने के लिए हर साल 21 मार्च को ‘विश्व वानिकी दिवस’ मनाया जाता है।यह दिन वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लाभ के लिए सभी प्रकार के वनों, और वनों के बाहर के पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ -साथ पृथ्वी पर जीवन चक्र को संतुलित करने के लिए वनों के मूल्यों, महत्व और योगदान के बारे में समुदायों के बीच सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
जाने इसका महत्व-
वर्ष 1971 में पहली बार विश्व वानिकी दिवस मनाया गया था। भारत में वन महोत्सव जुलाई 1950 से ही मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत तत्कालीन गृहमंत्री कुलपति के. एम. मुंशी ने की थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 28 नवंबर 2012 (International Day Of Forests 2022) को एक प्रस्ताव पारित करते हुए प्रतिवर्ष 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस दिन को विश्व भर में सभी तरह के वनों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इनके महत्व को समझाने के तौर पर मनाया जाता है। देशों को वनों और वृक्षों, जैसे वृक्षारोपण अभियानों से संबंधित गतिविधियों को आयोजित करने के लिए स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाता है।
जाने 2022 की थीम-
प्रत्येक अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के लिए थीम को जंगलों पर सहयोगात्मक भागीदारी (CPF) द्वारा चुना जाता है। इस वर्ष विश्व वानिकी दिवस 2022 की थीम ‘वन और सतत उत्पादन और खपत‘ (Forests and sustainable production and consumption) है।