24 मार्च : आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 24 मार्च 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1882: जर्मन वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच ने तपेदिक (टीबी) के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया की खोज की घोषणा की।

📗📗1896: रूसी भौतिक विज्ञानी अलेक्जेंडर पोपोव ने पहली रेडियो ट्रांसमिशन का प्रदर्शन किया।

📗📗1977: भारत में मोरारजी देसाई ने 81 साल की उम्र में प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली और जनता पार्टी की सरकार बनी।

📗📗1989: ‘एक्सॉन वाल्देस’ तेल टैंकर अलास्का के तट पर टकरा गया, जिससे इतिहास की सबसे भयानक पर्यावरणीय आपदाओं में से एक हुई।

📗📗1999: नाटो ने युगोस्लाविया पर हवाई हमले शुरू किए, जो एक संप्रभु देश पर गठबंधन का पहला हमला था।

📗📗2003: तपेदिक की रोकथाम के लिए पहली बार आधिकारिक तौर पर विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।

📗📗2008: भूटान में पहली बार लोकतांत्रिक चुनाव संपन्न हुए।

📗📗2008: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।