आज 25 मार्च 2024 है। होली का पर्व 25 मार्च या 26 मार्च के दिन मनाया जाएगा। लोगों में इन दो दिनों को लेकर संशय की स्थिति बनीं हुई है।
आज खेली जाएगी होली
फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन के बाद अगले दिन होली खेली जाती है। इस साल 25 मार्च को चंद्र ग्रहण होने से लोगों के मन में रंग खेलने को लेकर असमंजस है। रंगवाली होली चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को खेली जाती है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होली का उत्सव मनाया जाता है। हालांकि, इस बार 25 और 26 को दो पूर्णिमा हैं, जिस वजह से होली खेलने को लेकर लोग दुविधा में हैं। 24 मार्च की रात भद्रा समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद पूर्णिमा को होली का उत्सव मनाया जा सकता है।
25 और 26 मार्च को होली
हिंदू पंचांग अनुसार इस साल ये तिथि 25 मार्च की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 26 मार्च की दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। क्योंकि प्रतिपदा तिथि 25 और 26 मार्च दोनों दिन रहने वाली है। इस साल रंगवाली होली कहीं 25 मार्च को तो कहीं 26 मार्च को खेली जाएगी। देशभर में 25 मार्च को होली का उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन रंगों के साथ होली खेली जाएगी। हालांकि, यह होली काशी पंचांग के अनुसार मनाई जाएगी। समूचे भारत में इस इस दिन ही होली का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
उत्तराखंड में मनाई जाएगी होली
अलग-अलग पंचांग होने के कारण कुमाऊं और मैदानी इलाकों में होली पर्व भी अलग-अलग मनाई जाएगी। इस बार भी यही स्थिति पैदा हो रही है। उत्तराखंड में भाष्कर और रामदत्त के पंचाग के अनुसार अधिकांश विद्वतजनों ने बताया कि 20 को रंग और चीर बंधन होगा और होली (छरड़ी) मंगलवार 26 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं हल्द्वानी में काशी विश्व पंचाग के अनुसार कुछ विद्वानों ने बताया कि होली सोमवार 25 मार्च को होगी। होली (छरड़ी) काशी में 25 मार्च को और कुमाऊं में मंगलवार 26 मार्च को मनाई जाएगी।