आज 29 मार्च 2026 है। आज कामदा एकादशी है। यह व्रत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत को करने से व्यक्ति के सभी पाप और कष्ट दूर होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में 2 एकादशी आती है और पूरे साल में 24 एकादशी आती है । सभी एकादशी का अपना अलग अलग शास्त्रीय महत्व माना जाता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति प्रत्येक एकादशी का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ करता है, उसे संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
जानें शुभ मुहूर्त
कामदा एकादशी को ‘कांता एकादशी’ भी कहा जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 28 मार्च की सुबह 8 बजकर 45 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 29 मार्च की सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026 को रखा जाएगा।
कामदा एकादशी के व्रत का पारण 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 13 मिनट से लेकर 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।
जानें पूजन विधि
कामदा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करें। घर के मंदिर की साफ सफाई कर दीप प्रज्वलित करें। चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति की स्थापना कर जलाभिषेक करें। दूध और केसर युक्त मिष्ठान तैयार कर भगवान विष्णु को अर्पित करें। भगवान विष्णु की पुष्प धूप, दीप, नैवेद्य से पूजा करें। एकादशी तिथि की शाम को तुलसी के पौधे के समक्ष दीप जलाएं।