03 मार्च: आज लग रहा है साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में भी दृश्यमान, होली पर पड़ेगा असर, जानें सूतक काल समय

आज 03 मार्च 2026 है। आज साल का पहला चंद्रग्रहण है। आज साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण लगने वाला है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि, जिस दिन होलिका दहन होता है, उसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ने जा रहा है।

यह रहेगा समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 3 मार्च, मंगलवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। साल 2026 में लगने वाले पहले चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और इस ग्रहण का समापन शाम 6 बजकर 46 बजे पर हो जाएगा। कुल मिलाकर यह ग्रहण लगभग 3 से 27 घंटे के बीच प्रभावी रहेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

भारत में भी होगा दृश्यमान

इस साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यामान होगा। इसलिए, ग्रहण के दौरान सूतक काल का विशेष महत्व होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल लगभग 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस अनुसार 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल के दौरान सभी मांगलिक कार्य वर्जित हो जाएंगे। मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे‌। इस समय भोजन बनाना और खाना, पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ, नए कार्य की शुरुआत आदि नहीं करनी चाहिए। यह चंद्र ग्रहण भारत सहित यूरोप, एशिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।  हालांकि भारत में यह सूर्यास्त के आसपास दिखाई देगा।

कैसे लगता है ग्रहण

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती हैं तो चंद्र ग्रहण पड़ता है। जब सूर्य परिक्रमा करते हुए पृथ्वी उसके ठीक सामने आ जाती हैं तो उसके आगे चंद्रमा आ जाता है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी सूर्य को पूरी तरह से ढक लेती है, जिससे चंद्रमा तक सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती है और यहीं पूर्ण चंद्रग्रहण कहलाता है।