30 मार्च: राजस्थान स्थापना दिवस आज, शौर्य, साहस और समर्पण की धरा, “विरासत के 77 वर्ष”

आज 30 मार्च 2026 है। आज 30 मार्च को मुख्य रूप से राजस्थान दिवस या राजस्थान स्थापना दिवस मनाया जाता है। 30 मार्च 1949 को जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय होकर ‘वृहत्तर राजस्थान संघ’ बना था, इसलिए यह दिन राज्य के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

सरदार वल्लभभाई पटेल ने वृहद् राजस्थान का किया था उद्घाटन

इस दिन राजस्थान की संस्कृति, वीरता और इतिहास का जश्न मनाया जाता है। 30 मार्च 1949 को सरदार वल्लभभाई पटेल ने वृहद् राजस्थान का उद्घाटन किया था। 30 मार्च, 1949 को जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर जैसी बड़ी रियासतों का विलय होकर ‘बृहत राजस्थान संघ’ बना था, जिसे आज हम राजस्थान के नाम से जानते हैं। राजस्थान का एकीकरण कुल 7 चरणों में पूरा हुआ था। 30 मार्च 1949 को इसके एकीकरण का एक बड़ा हिस्सा संपन्न हुआ, इसीलिए इस दिन को स्थापना दिवस के रूप में चुना गया। सरदार वल्लभभाई पटेल ने इस दिन जयपुर में बृहत राजस्थान का उद्घाटन किया था।