आज 05 मार्च 2026 है। आज राष्ट्रीय बहु व्यक्तित्व दिवस मनाया जाता है। जिसे डिसोसिएटिव आइडेंटिटी डिसऑर्डर (DID) जागरूकता दिवस के रूप में भी जाना जाता है। जो हर साल 5 मार्च को मनाया जाता है।
खास है उद्देश्य
यह दिन डिसोसिएटिव आइडेंटिटी डिसऑर्डर (DID) के बारे में वैज्ञानिक समझ विकसित करने और इसे लेकर समाज में फैले कलंक या गलत धारणाओं को दूर करने के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य DID से पीड़ित व्यक्तियों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण को बढ़ावा देना और उन्हें उचित उपचार व सहायता उपलब्ध कराने पर जोर देना है। चिकित्सा जगत में, DID को अक्सर बचपन के गंभीर आघात (Trauma) के प्रति एक मुकाबला करने की प्रतिक्रिया (Coping Mechanism) के रूप में देखा जाता है। इस दिन का उपयोग शिक्षा, चर्चाओं और समर्थन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए किया जाता है।