आज 09 मार्च 2026 है। आज ही के दिन 9 मार्च 1959 में दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क में अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया था।
जानें इसके बारे में
यह दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा डॉल्स में से एक है। दरअसल, साल 1959 में 9 मार्च के दिन इसे डेब्यू किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनहरे बालों और अडल्ट फीचर्स वाली बार्बी डॉल 11 इंच लंबी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक दिन रूथ हैंडलर ने अपनी बेटी बारबरा को पेपर डॉल्स के साथ खेलते देखा। उन्होंने इस बात पर भी गौर किया, कि उनकी बेटी हमेशा इस डॉल को एक यंग लड़की का किरदार देने की कोशिश करती है। बस फिर यहीं से रूथ को अपनी नई डॉल का आइडिया मिल गया। रूथ ने अपने पति को अडल्ट बॉडी वाली डॉल बनाने का सजेशन दिया। रूथ ने डॉल को रिडिजाइन किया और इसे बार्बी नाम दे दिया। बात दें, बार्बी डॉल को पहली बार 9 मार्च, 1959 को न्यूयॉर्क शहर में अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय खिलौने मेले में पेश किया गया।
बनीं है फिल्में
बार्बी पर कई फिल्में और टीवी शोज भी बन चुके हैं। बार्बी पर बनी पहली फिल्म एनिमेटेड थी, जिसे साल 2001 में रिलीज किया गया था। अबतक इस पसंदीदा डॉल पर 43 मूवीज और 3 टीवी शो बनाए जा चुके हैं। बच्चों के बीच बार्बी डॉल काफी लोकप्रिय है।