आज 09 मार्च 2026 है। आज राष्ट्रीय झपकी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस हर साल डेलाइट सेविंग टाइम शुरू होने के ठीक अगले दिन, यानी मार्च के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है जो 2026 में 9 मार्च को मनाया जा रहा है।
खास है महत्व
इसकी शुरुआत 1999 में बोस्टन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विलियम और कैमिला एंथोनी ने नींद के महत्व और स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की थी। इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य समय में बदलाव (डेलाइट सेविंग) के कारण नींद में होने वाली एक घंटे की कमी की भरपाई करना और झपकी के स्वास्थ्य लाभों (तरोताज़ा होना, उत्पादकता बढ़ाना) पर जोर देना है।
याददाश्त होती है बेहतर
विशेषज्ञों के अनुसार, 20-30 मिनट की झपकी (power nap) सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके साथ ही झपकी लेने से याददाश्त बेहतर होती है, तनाव कम होता है और अलर्टनेस बढ़ती है। दोपहर में 15-30 मिनट की छोटी झपकी लेने से मानसिक सतर्कता, याददाश्त और मूड में सुधार होता है, साथ ही थकान व तनाव कम होता है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है और काम के दौरान प्रदर्शन को बढ़ाता है।