देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अरब सागर में सोमालिया के तट पर किडनैप किए गए जहाज से 15 भारतीय सकुशल है।
समुद्री कमांडो यानी ‘मार्कोस’ कमांडो ने मनवाया लोहा
इन्हें भारतीय नौसेना के स्पेशल समुद्री कमांडो यानी ‘मार्कोस’ कमांडो ने बचा लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमर्शियल जहाज एमवी लीला नॉरफोक पर लोगों को कुछ हथियारबंद समुद्री डकैतों ने अगवा कर लिया था। जिस पर मार्कोस कमांडो ने मौत के मुंह से सभी लोगों को बचा लिया। भारतीयों सहित चालक दल के सभी 21 सदस्य सुरक्षित है।
काफी टफ होती है ट्रेनिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्कोस कमांडो को समंदर का सिकंदर भी कहा जाता है। मार्कोस कमांडो इंडियन नेवी की खास यूनिट है, जिन्हें पानी में दुश्मनों से लड़ने में महारथ हासिल है। वैसे तो इन्हें मार्कोस कहा जाता है, मगर आधिकारिक तौर पर इन्हें मरीन कमांडो फोर्स (MCF) कहा जाता है। पानी में स्पेशल ऑपेरशन्स के लिए ही इन्हें ट्रेंड किया जाता है। इसकी ट्रेनिंग इतनी टफ होती है कि ट्रेनिंग के दौरान ही कई जवान हार मान जाते हैं। कहा जाता है कि इसकी ढाई से तीन सालों तक लगातार खतरानक ट्रेनिंग चलती है, जिसमें मौत से लड़ना सिखाया जाता है। मार्कोस कमांडो को अनकंवेंशनल वॉरफेयर, होस्टेज रेस्क्यू, पर्सनल रिकवरी जैसी कई मुहिम में शामिल किया जाता रहा है।