चिंता का विषय: फिर लौटा कोरोना, एशिया के इन दो देशों में कोविड-19 के मामलों में आया उछाल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया भर में अपना कहर बरपाने के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है।

कोरोना के मामले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एशिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जिसमे हांगकांग, सिंगापुर और ईरान जैसे देशों में नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना की इस नई लहर ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हांगकांग और सिंगापुर में भी हाल ही में मरीजों की संख्या में बड़ा उछाल आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यह नया उछाल पूरे क्षेत्र में एक नई लहर का संकेत दे सकता है।

दिया आश्वासन, गंभीर नहीं है वेरिएंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक हांगकांग में वायरस की गतिविधि “काफी हाई” स्तर पर पहुंच गई है, जबकि सिंगापुर में भी हाल ही में मरीजों की संख्या में बड़ा उछाल आया है। बताया है कि राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमण अभी पिछले दो सालों के चरम पर नहीं पहुंचा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगापुर में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हांगकांग के सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन के प्रमुख अल्बर्ट औ ने स्थानीय मीडिया को बताया कि शहर में कोविड-19 की गतिविधि अब “काफी हाई” है। आंकड़ों के अनुसार, 3 मई तक के सप्ताह में 31 गंभीर मामले दर्ज किए गए, जो पिछले एक साल में सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगापुर में भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने लगभग एक साल बाद पहली बार कोविड-19 संक्रमणों पर अपडेट जारी किया है। मंत्रालय के अनुसार, 3 मई को समाप्त हुए सप्ताह में अनुमानित मामलों में 28% की वृद्धि हुई, जो 14,200 तक पहुंच गए। इसके साथ ही, दैनिक अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में भी लगभग 30% की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वर्तमान में प्रचलित वेरिएंट अधिक संक्रामक या गंभीर नहीं हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) स्थिति पर नजर रख रहा है।