10 मई: आज अक्षय तृतीया पर विधि विधान के साथ खुले यमनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह

आज 10 मई है। आज अक्षय तृतीया है। हर साल वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतिया होती है। इस वर्ष यह 10 मई 2024 को है। आज ही के दिन से शुभ कार्यों की भी शुरुआत की जाती है । जिस कारण आज ही के दिन चारधाम यात्रा की भी शुरुआत हो जाएगी।

आज अक्षय तृतीया पर खुले धाम

आज अक्षय तृतीया पर केदारनाथ धाम और यमनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोल दिए गए है। केदारनाथ धाम के कपाट आज शुक्रवार सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। यमुनोत्री धाम में कपाट खोले जाने का समय पूर्वाह्न 10.29 बजे निर्धारित है और गंगोत्री धाम में अपराह्न 12.25 बजे निर्धारित है। आज सुबह केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट भी सुबह 10.29 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। अब गंगोत्री धाम के कपाट 12.25 बजे खुलेंगे। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खुलेंगे।