Site icon Khabribox

12 मई: अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस आज, पौधों के स्वास्थ्य की रक्षा के महत्व के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना खास उद्देश्य




आज 12 मई 2026 है। आज अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। जो प्रतिवर्ष 12 मई को मनाया जाता है।


खास है महत्व


इसका मुख्य उद्देश्य पौधों के स्वास्थ्य की रक्षा के महत्व के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है, जो भूख को समाप्त करने, गरीबी को कम करने, जैव विविधता और पर्यावरण की रक्षा करने के साथ-साथ आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सहायक है। इसका उद्देश्य पौधों को कीटों और बीमारियों से बचाना है। हम जो भोजन खाते हैं उसका 80% पौधों से आता है और हमारे द्वारा ली जाने वाली 98% ऑक्सीजन पौधों से मिलती है। हर साल कीटों और बीमारियों के कारण लगभग 40% फसलें नष्ट हो जाती हैं। यह दिवस 2020 के अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य वर्ष की विरासत है, जिसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त है।

Exit mobile version