आज 13 मई 2026 है। आज नेशनल एप्पल पाई डे मनाया जा रहा है। अमेरिका की पसंदीदा मिठाई, राष्ट्रीय एप्पल पाई दिवस हर साल 13 मई को मनाया जाता है।
एप्पल पाई डे
यह मिठाई कई सालों से संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतीक रही है। सेब पाई मध्य युग से चली आ रही है। 1514 की एक डच कुकबुक में एपेलटार्टेन की रेसिपी सूचीबद्ध है। इसमें एक मानक पाई क्रस्ट, नरम बीज रहित सेब के स्लाइस और कुछ स्वादिष्ट मसाले – विशेष रूप से इलायची, अदरक, दालचीनी, जायफल, लौंग, जावित्री और चीनी – सभी को पारंपरिक डच ओवन में पकाया जाता है। आप सेब पाई का आनंद दोस्तों और परिवार के साथ ले सकते हैं।
यहां देखें रेसिपी
सेब में विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कई बिमारियों से लड़ने में सहायता करते हैं। आज हम एप्पल पाई की रेसिपी आपको बता रहे हैं।
सबसे पहले सेब को छीलकर,उसे टुकड़ों में काट लीजिए। इसके बाद एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, और आधा मक्खन डालकर गाढ़ा घोल बना लीजिए। अब टार्ट मोल्ड में इसे अच्छी तरह से फैला कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब एक दूसरे बाउल में बचा हुआ मक्खन, चीनी, दालचीनी बादाम ,किशमिश और दूध डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस घोल में सेब के टुकड़े और वनिला एसेंस को मिलाएं। अब इस मिश्रण को टार्ट मोल्ड में डालें और इसे अच्छे से फैला कर अच्छे से लेवल कर लें। अब ओवर को मध्यम आंच यानि लगभग 400 डिग्री पर प्री-हीट करें। इसके बाद टार्ट मोल्ड को 30 मिनट के लिए उसमें रख दें। 30 मिनट बाद इसे ओवन से निकाल कर कुछ देर ठंडा कर लें, ठंडा होने के बाद स्वादिष्ट एप्पल पाई सर्व करें।