15 मई: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस आज, सबसे बड़ा धन और एहसास है परिवार, जो हमें सिखाता है जिंदगी का मकसद

आज 15 मई 2025 है। आज अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस है। हर साल यह दिवस 15 मई को मनाया जाता है । यह दिन परिवार के महत्व को दर्शाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। परिवार के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है।

हमारे जीवन में परिवार का खास महत्व

इस दिन को वैश्विक स्तर पर मनाने का उद्देश्य परिवार का महत्व बताना और दूर होते परिवार को जोड़ना है। इंसानों से लेकर जानवरों तक को परिवार की बहुत जरूरत होती है। परिवार ही होता है, जो सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहता है। इसलिए परिवार के महत्व को समझते हुए सुख-दुख में हमेशा अपने परिवार के साथ खड़े रहें। कहते हैं ना परिवार से बड़ा कोई धन नहीं। यदि परिवार में आपसी प्रेम, सम्मान की भावना है, तो किसी प्रकार की मानसिक समस्याओं से होकर नहीं गुजरना पड़ता है। परिवार हमारी प्राथमिक पाठशाला है। परिवार के साथ ही हम मिलकर बड़ी से बड़ी समस्या को पल भर में दूर कर सकते हैं।

जानें कब हुई शुरुआत

अंतराष्ट्रीय परिवार दिवस , 9 दिसम्बर, 1989 को संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली ने 44/83 प्रस्ताव पेश कर यह दिवस मनाने की घोषणा हुई थी । इसके बाद 1993, में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली ने प्रस्ताव संख्या (A/RES/47/237) जारी कर हर वर्ष 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने की शुरुआत की। और इसके बाद वर्ष 1996 में सबसे पहला इंटरनेशनल फैमिली डे यानि अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया था। उस समय यानी पहली बार इसकी थीम परिवार: गरीबी और बेघरता के पहले पीड़ित’ थी।  तबसे हर वर्ष 15 मई को विश्व परिवार दिवस मनाया जाता है ।