16 मई: अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस आज, प्रकाश के महत्व व इसकी आवश्यकता के बारे में जागरूक करना खास उद्देश्य

आज 16 मई 2025 है। आज अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया जाता है। यह दिन प्रकाश के महत्व और इसके विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। 

जानें इसका उद्देश्य

यह दिन 1960 में भौतिक विज्ञानी थियोडोर मैमन द्वारा लेजर के पहले सफल संचालन की वर्षगांठ भी है। यह दिन भौतिक विज्ञानी और इंजीनियर थियोडोर मैमन द्वारा 1960 में पहले लेजर के सफल ऑपरेशन की तारीख को याद करने के लिए मनाया जाता है‌। यह दिन वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करने और शांति और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए इसकी क्षमता का दोहन करने का आह्वान करता है।