31 मई: विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज, सेहत के लिए हानिकारक है तंबाकू, चौंकाने वाले हैं मौत के आंकड़े

आज 31 मई 2025 है। आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस है। 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को तंबाकू के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

जानें इसके बारे में

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 1987 में तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और मौतों पर लगाम लगाने के लिए इस दिन की शुरुआत की थी। ताकि विषाक्तता से होने वाली मौत और आतंकवाद पर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया जा सके। पहली बार 31 मई 1988 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तंबाकू निषेध दिवस मनाया  गया। इसके बाद से हर साल यह दिन वैश्विक स्तर पर मनाया जाने लगा। 

तंबाकू से सेहत को खतरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में हर साल लगभग 35 मिलियन लोगों द्वारा अवैध रूप से उत्पादित किये जाने वाले जहरीले पदार्थ का सेवन किया जाता है और यह दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता एवं उत्पादक देश भी है। विश्व स्तर पर हर साल लगभग 80 लाख लोगों की मृत्यु तम्बाकू सेवन से होती है, जिसमें 5 लाख भारतीय शामिल होते हैं । डब्ल्यूएचओ का कहना है कि हर साल 8 मिलियन से भी ज्यादा लोगों की मौत तंबाकू के सेवन से होती है। तंबाकू के इस्तेमाल से हृदय रोग, कैंसर, फेफड़ों की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।