खटीमा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की खटीमा इकाई का विधिवत गठन कर दिया गया है। जिसमें संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) हुकम सिंह कुंवर ने तत्काल प्रभाव से नई कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारियों की घोषणा की।
इन्हें मिली यह जिम्मेदारी
• रवीश भटनागर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
• अनमोल अग्रवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• कश्यप मोटवानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
• अरुण सक्सेना को रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जल्द होगा शपथ ग्रहण समारोह
प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने बताया कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल राज्य का एकमात्र ऐसा व्यापारी संगठन है, जो पूरी तरह से राज्य के भीतर का मूल संगठन है। इसका गठन उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान वर्ष 1994 में हुआ था। उन्होंने कहा कि संगठन के शेष पदाधिकारियों की घोषणा शीघ्र ही आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह के दौरान की जाएगी। नए पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय कर बाकी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।
जताई खुशी
खटीमा इकाई के गठन और नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर स्थानीय व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त टीम को बधाई दी है। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से रंजन अग्रवाल, मुकेश वर्मा, सुनील रैदानी, दिनेश अग्रवाल, नजबल हसन, हेमंत बग्गा, अनिल ओली, सुरेश पवार, मनोज श्रीवास्तव, सौरभ जोशी, जफर अहमद, विजय गुप्ता, नवनीत गुप्ता, अमर जीत सिंह, अनिल अग्रवाल और शशांक वर्मा शामिल रहे।