देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए आज से मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम इंडिया मैच की शुरुआत कर रहीं हैं।
टीम की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) ने इंग्लैंड में जून और जुलाई 2025 में होने वाली सात मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय पुरुष मिक्स्ड डिसएबिलिटी टीम का ऐलान किया था। जिसमे इस सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों को मुख्य दल में शामिल किया गया। वहीं 4 खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर चुना गया है। सीरीज के लिए रविंद्र गोपीनाथ साने को कप्तानी दी गई है। वही उपकप्तानी वीरेंद्र सिंह को दी गई है।
जून में शुरू होगी सीरीज
मिक्स्ड डिसएबिलिटी वाइटैलिटी टी-20 सीरीज का पहला मैच आज 21 जून 2025 को टॉनटन में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 23 जून को वॉर्म्सली में खेला जाएगा।
सीरीज का समापन 3 जुलाई को शाम 6:30 बजे ब्रिस्टल में सातवें टी20 मैच के साथ होगा।
भारतीय टीम में खिलाड़ी
रविंद्र गोपीनाथ साने (कप्तान) (पीडी), वीरेंद्र सिंह (उप-कप्तान) (बधिर), राधिका प्रसाद (पीडी), राजेश इरप्पा कन्नूर (पीडी), योगेन्द्र सिंह (विकेटकीपर), नरेंद्र मंगोरे (पीडी), विक्रांत रविंद्र केनी (पीडी), साई आकाश (बधिर)
उमर अशरफ (बधिर), संजू शर्मा (बधिर), अभिषेक सिंह (बधिर), विवेक कुमार (बधिर), विकास गणेशकुमार (आईडी), प्रवीण नैलवाल (आईडी), ऋषभ जैन (आईडी), तरुण (आईडी) शामिल हैं।
रिज़र्व खिलाड़ी:
माजिद मैगर (पीडी), कुलदीप सिंह (बधिर), कृष्णा गौड़ा (बधिर), जितेंद्र नागराजू (पीडी) है।