सुबह की ताज़ा खबरें (10 अप्रैल, विश्व होम्योपैथी दिवस)

◆ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित अपने आवास पर नागरिकों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनकी शिकायतों का समाधान करने का निर्देश दिया।

◆ 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आज से निजी अस्पतालों में एहतियाति कोविडरोधी टीके लगाए जाएंगे।

◆ 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का लक्ष्य है होम्योपैथी चिकित्सा को लेकर जागरूक करना।

◆ कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस महीने विदेश दौरे पर जा सकते हैं।

◆प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले इस्लामाबाद में पाकिस्तान नेशनल असेंबली के बाहर सुरक्षा तैनात की गई।

◆ उत्तर प्रदेश: उत्सव और कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए लखनऊ प्रशासन ने 9 अप्रैल से 10 मई तक ज़िले में धारा 144 लागू की।

◆ भारत मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ।

◆ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाशिंगटन डीसी में चौथे भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद में भाग लेने के लिए 10 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

◆ पुलिस और सुरक्षा बलों में बड़े अफसरों का निचले पद के कर्मचारियों से घरेलू सहायक के तौर पर काम कराना आम है। असम की हेमंत बिस्वा सरकार ने इस शोषण पर रोक लगाने के लिए कानूनी पहल की है।

◆ ब्रिटेन के चांसलर ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ब्रिटेन में चुकाएंगी टैक्स, अक्षता की मौजूदा संपत्ति ब्रितानी रानी से भी अधिक है।

◆ बिहार के सासाराम में 60 फुट लंबा पुल ही हो गया चोरी।

◆ कोविशील्ड, कोवैक्सीन ने कोरोना बूस्टर डोज की कीमत घटाकर की 225 रुपये हुई।