सुबह की ताज़ा खबरें (13 फरवरी)

◆ उत्तराखंड और गोवा विधानसभा चुनाव के एक ही चरण और उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के लिए प्रचार कल शाम समाप्त हो गए।

◆ निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 मामलों में गिरावट को देखते हुए चुनाव वाले राज्यों में प्रचार पर प्रतिबंधों में ढील दी है।

◆ सरकार ने कहा – कर्नाटक में कुछ शैक्षणिक संस्थानों में ड्रेस कोड पर अन्य देशों की आपत्तिजनक टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं।

◆ अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक सौ 70 करोड़ 41 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके उपलब्‍ध कराये गये।

◆ अमरीका ने कहा- यूक्रेन पर किसी भी वक़्त हमला कर सकता है रूस।

◆ दिग्गज उद्योगपति और बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन ।

◆ 28 जनवरी को द्वारका इलाके के एक पार्क में एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सेना के एक सेवानिवृत्त जवान को गिरफ़्तार किया गया है, सेवानिवृत्त जवान गुरुग्राम में कुश्ती के कोच हैं।

◆बदायूं से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ये वही भाजपा के लोग हैं जो कहते थे कि हवाई चप्पल पहने वाला हवाई जहाज में बैठेगा। जबसे इनकी सरकार आई है डीजल-पेट्रोल इतना महंगा कर दिया है कि गरीब की गाड़ी नहीं चल सकती। अगर भाजपा की सरकार आई तो पेट्रोल 100 रुपये नहीं 200 रुपये में मिलेगा।

◆ चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार के प्रावधानों में और ढील दी है।

राजनीतिक दल और उम्मीदवार सभी मौजूदा निर्देशों का पालन करते हुए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रचार कर सकते हैं।

◆ भाजपा कहती है कि पिछले 70 सालों में क्या हुआ? मैं जानना चाहती हूं कि पिछले 5 साल में यहां क्या हुआ? तीन-तीन, चार-चार मुख्यमंत्री बदले, स्थिर सरकार चलाने के लायक ही नहीं है। भाजपा ने आप लोगों को राशन के पोटले पर निर्भर कर दिया है: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, श्रीनगर, उत्तराखंड।

◆ भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए 15.25 करोड़ रुपए में बिके हैं। ईशान किशन IPL 2022 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।