सुबह की ताज़ा खबरें (14 अप्रैल, वैशाखी, विशु, पुथंडु, मेशदी, वैशाखडी और भाग बिहू)

◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।

◆ राष्‍ट्र ने जलियावाला बाग हत्‍याकांड के 103 वर्ष पूरे होने पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

◆ पूरे भारत में मनाई जाएगी डॉ. बी.आर अम्बेडकर की 132वीं जयंती।

◆ आज मनाई जाएगी वैशाखी, विशु, पुथंडु, मेशदी, वैशाखडी और भाग बिहू।

◆ डॉक्‍टर भूषण कुमार और सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट, गुजरात को कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार-2021 मिला।

◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति म्वालिमु न्येरेरे को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

◆ रक्षा मंत्रालय, रूस ने बताया कि यूक्रेन की 36वीं मरीन ब्रिगेड के 162 अधिकारियों सहित एक हजार 26 सैनिकों ने मारियुपोल में आत्मसमर्पण किया।

◆ भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनंदा ने रेकजाविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता।

◆ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

◆ महंत बजरंग मुनि दास को मुस्लिम महिलाओं पर विवादित बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

◆ भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमना ने अमृतसर में जलियांवाला बाग का दौरा किया।

◆ भारत में अब दो डिग्रियां एक साथ लेना होगा संभव। यूजीसी ने नई गाइडलाइन जारी की हैं। इनके मुताबिक अब स्टूडेंट्स एक साथ ही दो ओपेन/डिस्टेंस लर्निंग/ऑनलाइन मोड के कोर्स कर सकेंगे और इनकी डिग्री भी हासिल कर सकेंगे।

◆ भारी बरसात में डूबे दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव का काम शुरू हुआ है। भारी बारिश में पहाड़ के आसपास की बस्तियां और घर बह गए हैं, दर्जनों लोग लापता हैं और कम-से कम 59 लोगों की मौत हो है।

◆ जर्मनी के पुरातत्वविदों ने एक हजारों साल पुराना कब्रिस्तान खोजा है। पूर्वी राज्य ब्रैंडनबुर्ग में स्थित इस कब्रिस्तान में बड़ी संख्या में लाशें दफन हैं।
ब्रैंडनबुर्ग के स्मारक प्राधिकरण ने जानकारी दी कि यहां पर 2,200 से 1,800 ईसापूर्व के बीच शवों को दफनाया गया था।

◆ फ़िनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने कहा कि उनका देश नेटो में शामिल होने के लिए आवेदन करेगा या नहीं इसको लेकर जल्द फ़ैसला लिया जाएगा।