सुबह की ताज़ा खबरें (15 मार्च, विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस)

◆ वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि जम्‍मूकश्‍मीर में बेरोजगारी कम हुई है। उन्‍होंने भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था निगरानी केंद्र के हवाले से बताया कि जम्‍मू-कश्‍मीर में 2016 में बेरोजगारी की दर 20% थी जो इस वर्ष फरवरी में 13.2% हो गई है।

◆ हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। उपभोक्ता अधिकार दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना है

◆ होली के अवसर पर संसद के दोनों सदनों में बृहस्‍पतिवार और शुक्रवार को अवकाश।

◆ केन्‍द्र सरकार 12 से 14 वर्ष के बच्‍चों का टीकाकरण बुधवार से शुरू करेगी।

◆ भारत में कोविड टीकाकरण कवरेज आज 1 अरब 80 करोड़ 36 लाख का आंकड़ा पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आज शाम सात बजे तक 17 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।

◆ उत्‍तराखण्‍ड में राज्‍यपाल गुरमीत सिंह ने पूर्व मंत्री बंसीधर भगत को विधानसभा के अस्‍थायी अध्‍यक्ष के रूप में नियुक्‍त किया।

◆ बैंगलुरू में दूसरे क्रिकेट टैस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 238 रन से हराकर श्रृंखला दो-शून्य से अपने नाम की।

◆ लक्ष्य सेन ने जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में रजत पदक जीता। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बेडमिंटन खिलाडी लक्ष्‍य सेन को जर्मन ओपन में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

◆ भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि भारत रूस से रियायती दामों पर कच्चा तेल और अन्य चीजें खरीदने पर विचार कर रहा है। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर तमाम देशों ने पाबंदियां लगाई हैं, जिसके बाद यह लेनदेन रुपए-रूबल में हो सकता है।

◆ रंगभरी एकादशी पर वाराणसी में काशी विश्वनाथ में होली का उत्सव मनाया गया।

◆आर अश्विन पहले ऐसे गेंदबाज बने , जिन्होंने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 100 विकेट पूरे किए हैं।