सुबह की ताज़ा खबरें (16 अप्रैल)

◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भुज में सुपर स्पेशिएलिटी अस्‍पताल राष्‍ट्र को समर्पित किया, अगले 10 वर्षों में रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलेंगे।

◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम के शीर्ष नेता गुयेन फु त्रोंग के साथ बातचीत में यूक्रेन और दक्षिण चीन सागर की स्थिति पर विचार-विमर्श किया।

◆ हनुमान जयंती के अवसर पर भक्त पूरे भारत में भगवान हनुमान के जन्म का मनाएंगे जश्न

◆ प्रधानमंत्री आज गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

◆ फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान से मृतकों की संख्या 130 से अधिक हुई।

◆संतोष ट्रॉफी के लिए 75वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप केरल के मलप्पुरम के कोट्टप्पाडी स्टेडियम में पश्चिम बंगाल और पंजाब के बीच मैच के साथ होगी शुरू

◆ श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

◆ रूस ने यूक्रेन पर अपने इलाकों में हमला करने का आरोप लगाया है। इसके जवाब में बीती रात एक बार फिर कीव पर हमले हुए। दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने 50 दिन तक हमले का सामना करने को अपने नागरिकों की बड़ी उपलब्धि माना है।

◆ चीन की मेगासिटी शंघाई में नाराज लोग प्रशासन से लड़ने लगे हैं। ढाई करोड़ लोगों का महानगर बुरी तरह कोविड-19 की चपेट में है।

◆ उत्तर प्रदेश: उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने वाराणसी में गंगा आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।