◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर बैठक की।
◆राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
◆ राष्ट्रपति कोविंद ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत और राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण से अलंकृत किया।
◆ दक्षिण चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र में चीन की विमान सेवा चाइना ईस्टर्न का बोइंग 737 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्यों सहित कुल 132 लोग सवार थे। हताहतों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।
◆ हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस (World Water Day) के रूप में मनाया जाता है, ताकि ताजे पानी के महत्व और इस महत्वपूर्ण संसाधन के सतत प्रबंधन के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
◆ भाजपा नेता एन. बीरेन सिंह ने दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
◆ गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज पद्म पुरस्कारों से सम्मानित सभी महानुभावों को रात्रि भोजन पर आमंत्रित कर उनसे चर्चा की और उनके अनुभवों के बारे में विस्तार से जाना। जिस निःस्वार्थ भाव व अथक परिश्रम से आपने समाज व राष्ट्र के उत्थान में योगदान दिया है, मोदी सरकार उसका हृदय से सम्मान करती है।
◆ पैरा-स्पोर्ट्स में पहली बार पद्म भूषण दिया गया है इसके लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। इस पुरस्कार से देश के प्रति मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है मुझे देश के लिए और मेडल जीतने हैं: पद्म भूषण पाने वाले पैरालंपिक रजत पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया।
◆ पुलवामा ज़िले के गंगू गांव में आतंकवादियों ने एक गैर-स्थानीय मजदूर को गोली मार दी। घायल हालत में मजदूर को ज़िला अस्पताल पुलवामा में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: जम्मू-कश्मीर पुलिस।
◆ द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर कोटा (राजस्थान) में 22 मार्च से 21 अप्रैल तक धारा 144 लागू रहेगी।
◆ यूनेस्को ने भारत में हुई स्कूलबंदी को बच्चों के लिए सबसे नुकसानदेह स्कूलबंदियों में शामिल किया है।
◆ रूस के हमले के बाद यूक्रेन छोड़ कर 20 लाख से ज़्यादा लोगों ने पोलैंड में पनाह ली।