सुबह की ताज़ा खबरें (29 मार्च )

◆ गोवा में भाजपा के वरिष्‍ठ नेता डॉ प्रमोद सावंत ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

◆ अमरनाथ यात्रा सभी कोविड मानकों के साथ इस वर्ष तीस जून को शुरू होगी। श्राइन बोर्ड के अध्‍यक्ष और जम्‍मू-कश्‍मीर के उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने बताया कि यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 11 अप्रैल को शुरू होगा। उन्‍होंने कहा कि 43 दिन चलने वाली यह यात्रा 11 अगस्‍त को संपन्‍न होगी।

◆सरकार कच्‍चे तेल की कीमतें नियंत्रित करने के लिए समुचित कार्रवाई करेगी।

◆ त्रिपुरा के एक समुदाय को जनजातियों की सूची में शामिल करने के लिए लाया गया संशोधित।
◆ संविधान आदेश विधेयक लोकसभा में पारित
बीरभूम हिंसा पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा, भाजपा नेता नकवी ने तृणमूल कांग्रेस को जिम्‍मेदार ठहराया।

◆ लॉस एजेंलिस में इस वर्ष के ऑस्‍कर पुरस्‍कारों की घोषणा, विल स्मिथ ने श्रेष्‍ठ अभिनेता के रूप में पहला ऑस्‍कर जीता।

◆ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कल राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में वर्ष 2022 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान करें।

◆ डीआरडीओ ने ओडिशा तट पर सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल के भारतीय सेना संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

◆ सरकार ने आज कहा कि पिछले साल 31 मार्च तक कर्मचारी भविष्य निधि -ईपीएफ योजना के अंतर्गत 11 लाख 72 हजार नौ सौ 23 निष्क्रिय खातों में तीन हजार नौ सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि है।

◆ यूक्रेन और रूस के बीच मंगलवार को तुर्की के इस्तांबुल में आमने सामने बैठक बातचीत होगी। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने डोनबास के मुद्दे पर कुछ नरमी के संकेत दिए हैं।

◆ ध्वनि प्रदूषण पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की रिपोर्ट कहती है कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा शोर मचाने वाले शहरों में शीर्ष पर दक्षिण एशियाई शहर शामिल हैं।

◆ 94वें ऑस्कर समारोह में उस वक्त सन्नाटा छा गया जब एक्टर विल स्मिथ ने मंच पर जाकर प्रेजेंटर क्रिस रॉक को तमाचा जड़ दिया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहुत से मीम शेयर किए जा रहे हैं।

◆ मध्य प्रदेश के मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में देश का सबसे वजनी 37 क्विंटल का घंटा लगाया गया।

◆ दुबई में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह दुबई एक्सपो में एक साथ थिरकते हुए दिखाई दिए।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक की।

◆ टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन ​थ्रोअर नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

◆ इज़राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं। वह 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करने वाले हैं।