सुबह की ताज़ा खबरें (3 अप्रैल, वर्ल्ड पार्टी डे)

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने दोनों देशों के बीच साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की।

◆भारत और ऑस्ट्रेलिया ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते किए।

◆ भारत और तुर्कमेनिस्तान आपसी व्यापार और ऊर्जा सहयोग बढाने पर सहमत हुए।

◆रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा – देश की रक्षा और संरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता।

◆ मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका का हुआ एक्सीडेंट, कार का बैलेंस बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। उनकी गाड़ी राज ठाकरे की पार्टी MNS के कार्यकर्ताओं से जा भिड़ी। अस्पताल में भर्ती।

◆ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, नरेंद्र मोदी से मिले। इस मौके पर नेपाल के भारत से एकमात्र रेलवे लिंक का उद्घाटन किया गया। बीती जुलाई पीएम बनने के बाद यह देउबा की पहली भारत यात्रा है। जो चीनी विदेश मंत्री वांग यी की नेपाल यात्रा के हफ्ते भर बाद हुई है।

◆ यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया है कि उनकी सेना ने ब्रोवरी पर फिर से नियंत्रण कर लिया है। यह शहर राजधानी कीव के पूर्व में 20 किलोमीटर की दूरी पर है। हालांकि कीव के बाहरी इलाकों में कई जगहों पर रूसी हमले जारी हैं।

◆ ऑस्कर समारोह के लाइव वैश्विक प्रसारण के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद विल स्मिथ ने ऑस्कर की समिति से इस्तीफा दे दिया है। स्मिथ ने कहा, “मैंने जो किया वो भयानक, दुखद और अक्षम्य था।”

◆ उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के एक निजी बैंक से बदमाशों ने 18 लाख रुपए की लूट की।

◆ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा सभी चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं। इनके अंदर अगर संवेदना होती तो मोदी सरकार कीमतें नहीं बढ़ाती। हम बच्चियों को स्कूटी बांट रहे हैं। अभी हमने 30,000 स्कूटियों को बांटने की घोषणा की। अगर पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे तो बच्चियां स्कूटी कैसे चलाएंगी।

◆ महान बल्लेबाज तेंदुलकर से आगे निकले न्यूज़ीलैंड के टॉम लाथम, जन्मदिन पर सबसे अधिक रन का बनाया रिकॉर्ड।

◆ श्रीलंका में राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसा के बाद देश में लगा आपातकाल।