◆ सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना-मनरेगा के तहत पिछले दो वित्तीय वर्ष के लिए प्रावधान बढ़ा दिये हैं।
◆ प्रवर्तन निदेशालय ने सारदा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में 35 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां जब्त की हैं। बिष्णुपुर, दक्षिण 24 परगना, नाडिया, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में जब्त इन संपत्तियों में वाहन, भवन , फ्लैट और बंगले शामिल हैं।
◆ देश में आर्थिक संकट के बीच श्रीलंकाई सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग सड़कों पर उतर कर अपना विरोध जता रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने कहा है कि वे पद नहीं छोड़ेंगे।
◆ पूर्वोत्तर का प्रवेशद्वार कहे जाने वाले असम में मिले रहस्यमय जार या मटकों ने पुरातत्वविदों को हैरत में डाल दिया है। माना जाता है कि प्राचीन काल में इनका इस्तेमाल अंतिम संस्कार में किया जाता था।
◆ इंडोनेशिया की एक अदालत ने 13 छात्राओं से बलात्कार के दोषी प्रिंसिपल को मौत की सजा सुनाई है। पीड़ित कई छात्राएं बहुत कम उम्र की थीं।
◆ UNSC में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने बताया कि यूक्रेन की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं आया है… बुचा में नागरिकों के मारे जाने की हालिया रिपोर्ट बहुत परेशान करने वाली है। हम स्पष्ट रूप से इन हत्याओं की निंदा करते हैं और एक स्वतंत्र जांच का समर्थन करते हैं।
◆ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीबीआई द्वारा दर्ज FIR के आधार पर दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू करने के बाद, पीएमएलए 2002 के तहत उनके परिवार और फर्मों से संबंधित 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया।
◆ केंद्र सरकार ने बताया कि भारत में हर साल पैदा होता है 35 लाख टन प्लास्टिक कचरा।
◆ पत्रकार से बदसलूकी के मामले में सलमान खान को अदालत से मिली राहत।
◆ सरकार ने कहा कि वह पत्रकारों सहित देश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा को सर्वोच्च महत्व देती है, विशेष रूप से पत्रकारों की सुरक्षा को।
◆ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय साझा प्रवेश परीक्षा- सीयूसीईटी के लिए विश्वविद्यालयों को केवल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा।
◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फागुनी शाह को ग्रैमी अवार्ड जीतने पर बधाई दी है। फागुनी को यह सम्मान सर्वश्रेष्ठ बाल संगीत एलबम के लिए दिया गया है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने फागुनी को उनके भविष्य के प्रयासों की सफलता के लिए शुभकमानाएं दी।