सुबह की ताज़ा खबरें (7 फ़रवरी2022)

◆ निर्वाचन आयोग ने रोड शो, पद यात्राओं और साइकिल तथा वाहन रैलियों पर प्रतिबंध बढा दिया है, लेकिन चुनाव के लिए परिसरों के अंदर और खुले में राजनीतिक सभाओं के नियमों में ढील दी गई है।

◆ उत्‍तराखंड में विधानसभा चुनाव से पूर्व, देहरादून के निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव ड्यूटी से जुड़े 957 कर्मियों ने #देहरादून में डाक मतपत्र के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

◆ तुर्की के राष्‍ट्रपति रेसिप तैयप एर्दोआन ने कहा है कि उनका देश #यूक्रेन और #रूस के बीच जारी संकट को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। समस्‍या के समाधान के लिए तुर्की शिखर सम्‍मेलन का आयोजन कर सकता है।

◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंडर-19 क्रिकेट विश्‍वकप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी। कहा, उन्‍हें युवा क्रिकेट खिलाड़ियों पर गर्व है।

◆ राष्‍ट्र ने स्‍वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को अश्रुपूर्ण विदाई दी। मुम्‍बई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ स्‍वर कोकिला का दाह संस्‍कार। छोटे भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर ने दी मुखाग्नि। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अंतिम संस्‍कार समारोह में शामिल हुए।

◆ भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज़ को 6 विकेट से हराया, चहल बने मैन ऑफ़ द मैच।

◆ चरणजीत सिंह चन्नी होंगे कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार, राहुल गांधी ने सिद्धू के सामने किया एलान।

◆ हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बोले- जैसे सेना में नियमों का पालन किया जाता है वैसे ही यहां किया जाना है।

◆ पाक पीएम इमरान खान ने लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक, बोले- उनके गानों से सुकून मिलता था।

◆ आईपीओ लाने से पहले LIC ने बोर्ड में 6 इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स को नियुक्त किया ।

◆ गुजरात: सीमा सुरक्षा बल, एसओजी और बाड़मेर पुलिस ने संयुक्त अभियान में बाड़मेर ज़िले के पांचला गांव के पास से 14 किलो हेरोइन बरामद की। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 करोड़ रुपये है।

◆ जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने परिमपोरा में शहीद हुए जवान संजय कुमार भट को श्रद्धांजलि दी।