सुबह की ताज़ा खबरें (9 अप्रैल)

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आईआईटी रुड़की के 175 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित Sustainability Conclave2022 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

◆ भारतीय रिजर्व बैंक ने सात दशमलव दो प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान व्‍यक्‍त किया, प्रमुख ब्‍याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं।

◆वित्त मंत्रालय ने कहा- कोविड महामारी के बाद देश की अर्थव्यवस्था उबर रही है।

◆रविवार से प्राइवेट टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविडरोधी टीके की एहतियाती खुराक दी जाएगी।

◆केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली से पोषणयुक्‍त चावल की आपूर्ति को मंजूरी दी।

◆ पूर्वी यूक्रेन के क्रामाटोर्स्क शहर में आज एक रेलवे स्टेशन पर रॉकेट हमले में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

◆ इमरान ख़ान ने की भारत की तारीफ़, कहा- भारत एक खुद्दार देश, किसी की हिम्मत नहीं भारत को कुछ बोल सके। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद इमरान ख़ान ने पहली बार देश को संबोधित किया।

◆ चीफ़ जस्टिस एन. वी. रमण ने कहा जजों को बदनाम करने लगी है सरकार, ये नया चलन दुर्भाग्यपूर्ण है।

◆ बिहार के भागलपुर के नाथनगर सिपाही प्रशिक्षण केंद्र की चारदीवारी में 4 जिंदा बम मिले।

◆ पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद को 31 साल की सजा सुनाई।

◆ गुजरात के अंबाजी तीर्थधाम में 51 शक्तिपीठों का परिक्रमा उत्सव; पुराणों से जुड़े विश्व के सबसे बड़े माइथोलॉजिकल लाइट एंड साउंड शो का किया गया आयोजन।